फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घरवाले कर रहे थे बिटिया का अंतिम संस्कार... फिर पहुंची पुलिस, चिता से निकलवाई लाश; जानें पूरा मामला

Mon, 23 Sep 2024 10:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में घरवाले बिटिया का अंतिम संस्कार कर रहे थे। किसी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। चिता से लाश निकलवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जांच को गांव पहुंची पुलिस, नीलम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को घर में विवाद हो जाने के बाद एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


घटना सकीट थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव की है। गांव निवासी गोविंद ने बताया कि सोमवार को घर में आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मैं अपनी पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था। इस पर बहन नीलम रोकने लगी। कहा कि नहीं माने तो जान दे दूंगी। 

मैंने उसकी बात को अनसुना कर दिया। पत्नी को लेकर ससुराल के लिए निकला। रास्ते में सूचना मिली कि नीलम ने फंदा लगा लिया है। इससे उसकी मौत हो गई। हम लोग वापस घर पहुंचे। पता चला कि परिजन अंतिम संस्कार करने चले गए हैं। 
 

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि गांव भगवंतपुर में सोमवार को एक किशोरी ने घर में हुए झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बिना किसी को बताए ही किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उसी समय किसी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी। 
 

सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ सकीट नीतीश गर्ग के साथ ही डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को चिता से निकलवाया गया। इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें