फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस की पीआरवी टीम पर हमला, चालक सहित दो घायल

विज्ञापन
अलीगंज के गांव चमन नगरिया में पीआरवी पर हमले के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव चमन नगरिया में मंगलवार रात डायल-112 पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। आपसी विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। पथराव में एक सिपाही और एक होमगार्ड घायल हो गए। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 8 बजे चमन नगरिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी 112 टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़लात करने लगी। यह देखकर वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पूछताछ करते समय ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पथराव की वजह से पीआरवी वाहन के शीशे टूट गए। अचानक हुए हमले के कारण सिपाही पंकज और चालक होमगार्ड प्रेमपाल घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज नितीश गर्ग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को देख कर आरोपी घटना स्थल से भाग गए। सीओ ने बताया कि गांव में किसी आपसी झगड़े को सुलझाने के दौरान भीड़ भड़क गई थी। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी
सीओ अलीगंज ने बताया कि आरोपी आदिल खां, सुलेमान पुत्र सोनपाल, सुलेमान पुत्र नत्थू, रहीस उर्फ कालिया, नफीस और यूसुफ निवासी चमन नगरिया डेरा बंजारा को गिरफ्तार किया गया है। घायल होमगार्ड प्रेमपाल ने 17 नामजद व 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनके ऊपर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हत्या का प्रयास करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें