फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुद्ध प्रतिमा का सिर चोरी करने के संदेह में पुलिस ने चार को उठाया

Sun, 23 Apr 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। कस्बा जलेसर के मोहल्ला अकबरपुर हवेली स्थित ज्ञानरत्न बौद्ध विहार से 25 मार्च की रात भगवान बुद्ध की प्रतिमा का सिर चोरी कर लिया गया था। इस मामले को एक माह के करीब होने जा रहा है। अब तक पुलिस 20 से 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुुंची। रविवार को सटीक सूचना पर कस्बे से ही दंपती सहित चार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस घर से सिर के मिलने की चर्चाएं पूरे दिन कस्बे में रहीं।
विज्ञापन


कस्बे का युवक सट्टा किंग के नाम से मशहूर है। इसका खाईबाड़ी का बड़ा कारोबार होता है। पुलिस ने सूचना पर रविवार को सट्टा किंग, इसकी पत्नी व दो अन्य को पूछताछ के लिए पकड़ा है। सूत्रों की मानें तो भगवान बुद्ध के चोरी किए गए सिर के कुछ अवशेष भी पुलिस बरामद कर चुकी है। पूरा बरामद करने की कवायद की जा रही है। पुलिस की मानें तो अब तक 20 से 25 लोगों को उठाकर पूछताछ की जा चुकी है।

जिस दंपती को पुलिस ने पकड़ा है, उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सिर का एक हिस्सा पुलिस के हाथ लगा है। जिस मोहल्ले से दंपती को उठाया गया है, वहां पर रविवार को पूरे दिन खलबली मची रही। मकान के आसपास काफी संख्या में भीड़ जुटी रही। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और वर्तमान में भी जारी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें