पुलिस लाइन में परेड लेते एसएसपी सुनील कुमार ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। एसएसपी सुनील कुमार ने सलामी के बाद परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान आधुनिक हथियार चलाने की जानकारी दी गई और पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता भी परखी।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सदव्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिये। परेड के दौरान आधुनिक वेपन्स (हथियारों) के संचालन अथवा रखरखाव की भी जानकारी दी गई।
पुलिस लाइन स्थित चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, बैरिकों, भोजनालय, बारबर शॉप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खामियों को दूर करने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को दिए।