फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक घंटे तक चोरों की तलाश में मक्का का खेत खंगालती रही पुलिस

Fri, 22 Aug 2025 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर में चोरों की आशंका पर बृहस्पतिवार की रात को खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एक घंटे तक मक्का के खेत को खंगालती रही। किसी के न मिलने पर पुलिस वापस चली गई। दहशत के मारे लोग रातभर जागते रहे। कस्बे के साथ ही देहात क्षेत्र से इस तरह की सूचनाओं पर पुलिस रातभर चकरघिन्नी बनी रही।
विज्ञापन


एक पखवाड़े से ड्रोन और चोरों की आशंका से अभी तक देहात क्षेत्र के लोग दहशत में थे लेकिन अब कस्बे के लोग भी दहशत में आ गए हैं। कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर के पास एक बाग है। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे कुछ लोगों को इसमें चोर होने की आशंका लगी। इस पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
बाद में लोग कहने लगे चोर शोर सुनकर मक्का के खेत में घुस गए हैं। इस पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए फायरिंग भी की। जानकारी पर पुलिस भी आ गई। चोरों की तलाश में पुलिस एक घंटे तक मक्का के खेत को खंगालती रही लेकिन कुछ हासिल न होने पर पुलिस चली गई। चोरों की दहशत पर लोग रातभर जागते रहे।
विज्ञापन

दूसरी घटना कस्बे के पास के गांव समोखर की है। समोखर के विपिन शर्मा ने बताया पंद्रह दिन से गांव के लोग सो नहीं सके हैं। ड्रोन और चोरों की आशंका पर लोग रात भर जागकर गश्त कर रहे हैं। नगला डाडी में एक व्यक्ति रात के समय अपने खेत में खड़ी धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। चोरों की आहट पर वह घबराकर समर की कोठरी में छिप गया और फोन पर गांव वालों को चोरों के आने की जानकारी दी। जानकारी पर गांव में भगदड़ मच गई लेाग फायरिंग करते हुए खेत में पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस इन सभी घटनाओं को कोरी अफवाह बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें