फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा : सामान्य अध्ययन के प्रश्नों से चकराए अभ्यर्थी

Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को तीसरे व अंतिम दिन दो पालियों में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान पहली पाली में 671 और दूसरी पाली में 656 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों को सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने खासा परेशान किया। वहीं रीजनिंग और गणित के प्रश्न आसान रहे।
विज्ञापन


तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनके प्रवेश पत्र देखे गए। उसके बाद उनका बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2881 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 671 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 2896 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 656 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5777 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 1327 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा। सामान्य अध्ययन के कुछ सवाल घुमावदार रहे। वहीं रीजनिंग के कुछ सवालों को हल करने में समय लगा। हिंदी समेत अन्य विषय के सवाल आसान रहे।




पुलिस भर्ती परीक्षा में गर्मी का असर, पांच अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत
जिले में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी का असर बुधवार को भी परीक्षार्थियों पर भी देखने को मिला। चार परीक्षा केंद्रों पर पांच अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अभ्यर्थियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम प्रभारी लोकमान सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए चार स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। बुधवार को भीषण गर्मी व उमस के कारण कई अभ्यर्थियों को घबराहट, चक्कर आने व उल्टी की शिकायत हुई। आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में एक, निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में एक, सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक और रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके अलावा एक अन्य केंद्र पर भी एक परीक्षार्थी को गर्मी से संबंधित समस्या हुई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित केंद्रों पर पहुंचीं और प्रभावित अभ्यर्थियों का मौके पर ही उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अभ्यर्थियों की हालत में सुधार हो गया जिससे उन्होंने राहत महसूस की।



पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर मध्यम स्तर का रहा। रीजनिंग के प्रश्न हल करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि कुछ प्रश्न आसान भी रहे जिन्हें जल्दी हल कर लिया गया। - रमा शर्मा, अलीगढ़



सामान्य अध्ययन के प्रश्न घुमावदार थे लेकिन उनके उत्तर आसान थे जिन्हें हल करने में समय लगा। पेपर ज्यादा सरल और न ज्यादा कठिन रहा। वहीं हिंदी विषय के प्रश्न आसान रहे। - निशा, अलीगढ़



गणित विषय में दो चार सवाल कठिन रहे जिन्हें हल करने में समय लगा। कुछ सामान्य अध्ययन के सवालों ने उलझाया। लेकिन कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का रहा। - अमन, कन्नौज



पुलिस आरक्षी भर्ती का पेपर थोड़ा कठिन रहा। रीजनिंग के सवाल आसान रहे। इसके साथ ही ओवरआल पेपर मध्यम स्तर का रहा। मेरिट लिस्ट में नाम आने की पूरी संभावना है। - पार्थ, कन्नौज

शहर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद

शहर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद

शहर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद

शहर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें