एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने बेटी के दुष्कर्मी पिता को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद भागने की फिराक में था, तभी पुलिस को सूचना मिली कि शहर से आरोपी फरार होने के प्रयास में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे नन्नूमल चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल किया और गलती होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को बेटी के साथ गलत काम करने और अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का पछतावा भी हुआ।