फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस और सीआरपीएफ ने किया रूट मार्च

Tue, 09 May 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां/सकीट। निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस और सीआरपीएफ ने मंगलवार को निधौली कलां व सकीट में रूट मार्च किया। लोगों को निर्भीकता के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया। निधौली में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अरुण शर्मा और थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर से मार्च शुरू किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तक पहुंचा। लोगों को शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया में प्रतिभाग करने और गड़बड़ी करने वालों को कड़ा संदेश दिया। क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, एसआई जयमल, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, अनिल सिंह, विष्णु गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे। सकीट में एसएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सीआरपीएफ ने मोहल्ला काजी, पीपल टोला, पीपल अड्डा, मेन बाजार, मोहल्ला खरा, उरेहना आदि इलाकों में रूट मार्च किया। नागरिकों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। एसएसआई ने कहा कि 11 मई को निर्भीक होकर मतदान करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुगेंद्र सिंह, अशोक कुमार यादव, धीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें