फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मछली पालन कराने के नाम पर पांच लाख ठगे

Tue, 09 May 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मछली पालन कराने की योजना बताकर बुलंदशहर के लोगों ने एक युवक को ठगी का शिकार बना लिया। 5 लाख रुपये का चेक लेकर रकम निकालने के बाद इसे वापस नहीं किया। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली देहात में संतोष कुमार निवासी ओजोन सिटी असदपुर थाना मऊआखेड़ा जिला अलीगढ़ ने ठगी करने की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि आगरा रोड स्थित एक होटल में 27 फरवरी 2021 को बुलाकर मोहित गौतम, इसके भाई अंकित, पिता मोहन लाल निवासीगण कस्बा व थाना छतारी बुलंदशहर ने मछली पालन कराने का प्लान बताया। इनके साथ फर्म जेबी ट्रेडर्स दुर्गा मंदिर का मालिक राजेंद्र शर्मा, इसकी पत्नी सुमन और पुत्र अजीत शर्मा भी मौजूद थे। सभी लोगों ने प्लान समझाने के बाद 5 लाख रुपये निवेश करने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि संतोष ने इन लोगों को 5 लाख 50 हजार रुपये का चेक दे दिया। जिसका भुगतान 1 मार्च 2021 को खाते से भुगतान कर लिया गया। इसके बाद निवेश की गई रकम की वापसी नहीं की गई। बाद में रकम मांगने पर टालमटोल की जाने लगी। तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। बताया कि मोहन लाल को पहले से जानता था, इसके चलते भरोसा किया था। एसएसआई अजब सिंह ने बताया कि आरोपियों ने आगरा रोड स्थित एक होटल में बुलाकर योजना व उसके बारे में बताया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें