फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली में धमाके के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Mon, 10 Nov 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में हुए बम धमाके के बाद आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही जिला पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई। हर थाना क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। सभी क्षेत्राधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए कि थाना प्रभारियों के साथ जनता के बीच जाकर पैदल मार्च करें।
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों ने लगातार भीड़भाड़ वाले इलाकों और मिश्रित आबादी क्षेत्र में भ्रमण किया। ड्रोन कैमराें के माध्यम से छतों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

हर कस्बा और ग्रामीण इलाके में भी पुलिस लगातार गश्त करती रही। एएसपी क्राइम ने कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट न करें और इस प्रकार की कोई सामग्री शेयर भी न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें