फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त को पीएम आवास और शौचालय निर्माण में मिला खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त ने बुधवार को अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमालपुर गादुरी में पीएम आवास, शौचालय और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम आवास और शौचालय अपात्रों को देने पर नाराजगी जताई। साथ ही प्रधान और सचिव को अभिलेख लेकर तलब किया है।
विज्ञापन

दरअसल, ग्राम पंचायत जमालपुर गादुरी में पीएम आवास अपात्रों को दिए जाने की शिकायत मंडलायुक्त से की गई थी। मामले की जांच के लिए बुधवार को संयुक्त विकास आयुक्त अतुल कुमार, उपनिदेशक पंचायत सुरेंद्र सिंह और आरईएस एसई मोहम्मद अकरम गांव जमालपुर गादुरी पहुंचे। जांच में पता चला कि एलओबी के तहत 34 अपात्रों को शौचालय दे दिए गए।
इस पर उन्होंने अपात्रों से वसूली कराने के निर्देश दिए। वहीं पीएम आवास पांच अपात्रों को दिए गए। जिनमें तीन अपात्रों से रिकवरी की जा चुकी है। आयुक्त ने दो अन्य से जल्द रिकवरी कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधान और सचिव को अभिलेखों के साथ तलब किया है। इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें