फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को दे दिए पीएम आवास तो सीएम ने दिए डीएम को जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुहटिया खुर्द की शिकायत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने डीएम को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने गांव में प्रधान और सचिव की मिलीभगत से हुए खेल की जानकारी सीएम को दी थी। ऐसे ही सात अपात्रों के नाम की सूची आई है जिनके खिलाफ जांच होनी है।
विज्ञापन

दरअसल, जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुहटिया खुर्द में अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। मामले में सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने सीएम को पत्र भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक युवक राजेश पुत्र ऋषिपाल को गलत तरीके से आवास का आवंटन प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक ने कर दिया। राजेश का हाईस्कूल की मार्कशीट में नाम पृथ्वीराज है और इनकी शादी नहीं हुई है। जबकि इनके पिता को आवास मिल चुका है। गांव में 21 अगस्त को हुई जांच में आवास आवंटन फर्जी पाया गया। जबकि कुछ दिन बाद पृथ्वीराज के नाम से आवास स्वीकृत कर दिया गया। मामले में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई कराने की मांग की। इस पर सीएम के सचिव आलोक कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान, सचिव के खिलाफ ग्रामीणों से रिश्वत लेने और अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की शिकायत की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने 15 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम से तलब की है।
ग्राम पंचायतों में बड़ा खेल
जिले की ग्राम पंचायतों में आवास और शौचालय के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। अलीगंज और जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में घोटालों की भरमार है। पिछले दिनों मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने भी अलीगंज में निरीक्षण के वक्त डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पिछड़ रहा अलीगंज
ग्राम पंचायतों की योजनाओं की प्रगति का अलीगंज में बुरा हाल है। शौचालय निर्माण, प्रिया सॉफ्ट फीडिंग, पीएफएमएस पंजीकरण समेत तमाम योजनाएं अलीगंज में पिछड़ी हुई हैं। जिले में सबसे ज्यादा 20 ग्राम पंचायतों की जांच अलीगंज ब्लॉक में हैं।
विज्ञापन

इनका कहना है
सीएम का पत्र अभी नहीं मिला है। पत्र मिलते ही ग्राम पंचायत में जांच कराई जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मदन वर्मा, सीडीओ एटा
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
40 ग्राम पंचायतों में चल रही जांच
01 साल से अधिक समय से लंबित हैं जांच
93 ग्राम पंचायतें हैं अलीगंज ब्लॉक में
67 ग्राम पंचायतें हैं जैथरा ब्लॉक में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें