फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों के रखरखाव पर डीएम नाराज

Tue, 23 Feb 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के विजयेंद्र पाण्डियन ने रामवली कालोनी में जिला नगरीय विकास अभिकरण, डूडा द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, एनयूएलएम योजना के अंतर्गत संचालित निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र पर कौशल प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के जरिए छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्म निर्भर बनाने के लिए कंप्यूटर पर इनफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी प्रशिक्षण, लड़कियों को खिलौने बनाने, गारमेंट्स मेकिंग सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर एंड हेयर ड्रेसिंग आदि विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा था।
डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति और अभिलेखों को चेक करते हुए कहा कि योजना के उद्देश्यों को पूरा करें। पीओ डूडा ललिता पाठक ने बताया कि यहां भारतीय ग्राम्य विकास संस्थान संत गौड से मानव कल्याण विकास समिति द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिशन मैनेजर विजय सिंह गौतम ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण में 120, टॉय मेकिंग में 52, गार्मेंट मेकिंग में 120 और ब्यूटी पार्लर ट्रेड में 90 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें