फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

Sun, 20 Aug 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नव उन्नति फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महाराणा प्रताप नगर में माटी को मस्तक पर लगाते हुए एक-एक पौधे का रोपण किया। साथ ही इसके संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं तिरंगा हाथों में लेकर देश के प्रति भक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फाउंडेशन की संस्थापिका सचिव पूनम यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए मेरी माटी मेरा देश और तिरंगा यात्रा से लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा मिला है। बबिता जैन प्रेरणा ने कहा कि तिरंगा को हाथ में लेने से ही राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्वतः ही जागृत हो जाती है। भारत माता के वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि हम उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। देश की एकता और अखंडता को कायम रखेंगे। शिवांगी, हेमलता वार्ष्णेय, प्रीतिका जैन, वर्षा, अजंलि, ऊषा जैन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें