फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 1 नर्सिंग होम, चार क्लीनिक संचालकों को नोटिस

Sun, 20 Aug 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई रविवार को जारी रही। टीम ने धुमरी व जैथरा कस्बे में एक नर्सिंग होम और चार क्लीनिक संचालकों को नोटिस थमाए। एक सप्ताह का समय देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


शनिवार को सकीट कस्बे में एक क्लीनिक पर उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई थी। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया था। वहीं रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार धुमरी कस्बा में पहुंचे। उन्होंने वहां संचालित पूजा नर्सिंग होम के संचालक से प्रपत्र मांगे। उपलब्ध न कराने पर उसे नोटिस दिया।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम अपंजीकृत है। इसके अलावा कस्बे में ही संचालित दो क्लीनिक के संचालकों को नोटिस दिए। जैथरा में दो क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई की। दोनों अपंजीकृत मिले। जहां दोनों को नोटिस दिया। कार्रवाई के दौरान कई क्लीनिक संचालक दुकानों के शटर गिरा भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें