फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सामूहिक विवाह के बाद मैदान में फैली गंदगी से खिलाड़ी परेशान

Wed, 05 Nov 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के बाद राजकीय इंटर कॉलेज में फैली पड़ी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 2 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद मैदान में सफाई नहीं कराई गई। गंदगी की भरमार से फुटबॉल के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यहां पर उनके लिए खाने की भी व्यवस्था की गई। जब सामूहिक विवाह खत्म हुआ और दूसरे दिन टेंट हटाया गया तो गंदगी की भरमार हो गई। तीन दिन बीतने के बाद भी यहां पर सफाई नहीं कराई गई है। गंदगी होने की वजह से तीन दिन से फुटबॉल खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं सुबह के वक्त कई लोग टहलने के लिए आते हैं, वह भी परेशान हो रहे हैं। दिन-भर गंदगी में निराश्रित गोवंश कूड़ा-कचरा खाते रहते हैं। फुटबॉल खिलाड़ियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से मैदान की सफाई कराने के लिए भी कहा लेकिन सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रोजाना फुटबॉल का अभ्यास करने आते हैं। सामूहिक विवाह के बाद यहां पर तीन दिन से गंदगी की भरमार है जिससे अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। -खुशबू
मैदान में तीन दिन से गंदगी और प्लास्टिक के ढेर लगे हुए हैं। मैदान कहीं पर भी ऐसी जगह नहीं बची है जहां फुटबॉल का अभ्यास कर सकें। -दिव्या
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह के बाद गंदगी है। नगर पालिका परिषद को पत्राचार कर इसकी सफाई कराई जाएगी। -डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें