फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स आ रहे कम, डेंगू का संदिग्ध मान किया जा रहा इलाज

Fri, 13 Sep 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार का प्रकोप जिले में जारी है। जांच में डेंगू व मलेरिया नहीं आ रहा है, लेकिन प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। ऐसे में बुखार पीड़ितों का उपचार चिकित्सक डेंगू का संदिग्ध मानकर कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सिर्फ 1500 मरीजों के पर्चे बने। इस दौरान मेडिसिन विभाग में 330 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। यहां दो कक्षों में चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। चिकित्सकों ने बताया लोगों को कंपकपी के साथ बुखार आ रहा है। जांच में उन्हें मलेरिया व डेंगू नहीं निकल रहा है, लेकिन प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। ऐसे में वह मरीजों को डेंगू का संदिग्ध मान उपचार कर रहे हैं। बताया शुक्रवार को उनके कक्ष में 120 तक बुखार के पीड़ित रहे। इसमें करीब 80 बुखार पीड़ितों की जांच कराई।
जांच में 30 से 35 बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स कम आए। उन्हें डेंगू व मलेरिया नहीं निकला। 4 मरीजों के प्लेटलेट्स ज्यादा कम आए। उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया। अन्य बुखार पीड़ितों को 3 दिन की दवा दी गई है। दावा खाने के बाद दिखाने को बोला गया है।
विज्ञापन


पहले रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रही मारामारी
खून की जांच कराने के लिए मरीज को पहले काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद उसका जांच के लिए सैंपल लिया जाता है। शुक्रवार को काउंटर वर पहले रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर मरीजाें में मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें