फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन वर्षों से बंद पड़े प्लास्टिक निस्तारण प्लांट होंगे चालू

Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के दौरान कचरे से निकलने वाली प्लास्टिक निस्तारण के लिए तीन वर्ष पूर्व दो प्लास्टिक निस्तारण प्लांट बनाए गए थे। लंबे समय से विद्युत आपूर्ति न होने के कारण बंद चल रहे हैं। अब इनको शुरू किया जा रहा है जिसके लिए जेनरेटर खरीद प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

प्लास्टिक के निस्तारण के लिए अलीगंज व बारथर में प्लांट तैयार किए गए थे। डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि बिजली से प्लांट को चलाने के लिए अधिक लागत आ रही थी जिसको देखते इन प्लाटों को जेनरेटर के माध्यम से सुचारू कराए जाने की योजना बनाई जा रही है। जैम पोर्टल के माध्यम से जेनरेटर की खरीद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गांव से एकत्रित कचरे के निकली प्लास्टिक को प्लांट में मशीनों से प्लास्टिक दाने तैयार कर उसे बिक्री के लिए भेजेंगे। इससे ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ाने के साथ स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया कि जल्द ही अलीगंज देहात पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी स्थापित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें