फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हर साल लगते हाईवे पर पौधे, सूख कर हो जाते हैं बर्वाद

Tue, 06 Jun 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला में 45 किलोमीटर के क्षेत्र में निकले हाईवे की दोनों और डिवाडर पर हर साल पौधारोपण किया जाता है। अब तक हरियाली नहीं हाे सकी है। इसकी वजह जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई है। इनकी वजह से ही लगाए जाने वाले पौधे सूखकर बर्वाद हो जाते हैं। जिम्मेदारों ने हाईवे किनारे सूखे पौधों की जगह पौधरोपण कराने में रूचि नहीं ली है और आज भी वीरान जगह पड़ी हुई हैं। जो पौधे लगाए गए वह भी सूख चुके हैं। कई जगह सिर्फ एक ही दिशा में कुछ पौधे लगाकर के खानापूर्ति कर ली गई। इसके चलते न तो पौधे लग पाए और न ही लगे हुए पौधों की देखभाल हो पा रही है। जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 का लगभग 45 किलोमीटर का हिस्सा एटा जनपद में आता है। इस 45 किलोमीटर के रास्ते में पहले जहां जगह-जगह जामुन, आम, नीम के अलावा अन्य बहुत से छायादार वृक्ष लगे हुए थे। जो यहां से गुजरने वाले राहगीरों को शीतलता प्रदान करते थे।
विज्ञापन





पौधरोपण के बाद रखरखाव के अभाव में सूखकर खत्म हुए पौधे



हाईवे पर निर्माण के बाद वर्ष 2021-22 में डिवाइडर पर 24975 तथा सड़क के दोनों ओर 5083 पौधे रोपे गए थे। वहीं वर्ष 2022-23 में डिवाइडर 3750 तथा सड़क के दोनों ओर 4000 पौधे रोपे गए थे। इनमें से ज्यादातर पौधे रखरखाव में लापरवाही के चलते सूखकर खत्म हो चुके हैं। कई जगह डिवाइडर पर पौधों का नामोनिशान तक मिट चुका है। पीएनसी के एडमिन प्रबंधक कुलदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए डिवाइडर पर 6118 तथा सड़क के दोनों ओर 3142 पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। बरसात होते ही पौधरोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें