फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी देने तक रही जनसुनवाई

Sat, 16 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अजय यादव शुक्रवार शाम विकासखंड शीतलपुर के वर्ष 2014-15 के चयनित लोहिया गांव लालगढ़ी में रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे। डीएम ने शासन की संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का जायजा लेते हुए रात्रि चौपाल तीन घंटे से समेट दी। ग्रामीणों से रुबरु होकर राजस्व कार्यों की समीक्षा, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, शौचालय, हैंडपंप, पोषण मिशन, टीकाकरण कार्यों का सत्यापन किया। चौपाल खत्म कर डीएम ने अफ्सरों को लोहिया गांव में विकास कार्यों को गंभीरता से लेने के निर्देश देते दिए।   
विज्ञापन

डीएम अजय यादव शाम करीब साढ़े सात बजे शीतलपुर ब्लॉक के लोहिया गांव लालगढ़ी पहुंचे। 1842 आबादी वाले लालगढ़ी गांव में डीएम ने कृषि विभाग के अतिथि ग्रह परिसर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर गांव में विद्युतीकरण कराने और 73 विद्युत कनेक्शन की जानकारी दी गई तो ग्रामीणों ने एक ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की, लेकिन गेस्ट हाउस के समीप जर्जर लाइन पर चर्चा तक नही हुई।
गांव में 151 स्वच्छ शौचालय संचालित बताए गए, लेकिन आधे शौचालय का उपयोग तक नहीं हो रहा। डीएम ने ग्रामीणों से शौचालय का पूर्ण रूप से उपयोग कर खुले में शौच करने से बचने की अपील की। गांव में सात लाभार्थियों के लोहिया आवास बनने की सूचना दी गई, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हुई कि वहां पुताई डीएम के आने से एक दिन पहले कराई और चौपाल समीक्षा में 61 हैंडपंप चालू बताए गए, जबकि अतिथि ग्रह के पास लगे हैंडपंप का सामान गायब है इस पर चर्चा नहीं हुई। सीविओ ने पशुधन, कामधेन, मिनी कामधेनु योजना, कुक्कुट विकास नीति, माइक्रो कामधेनु योजना, केसीसी, पारदर्शी किसान योजना, मृदा परीक्षण, आम आदमी बीमा योजना के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। रात्रि चौपाल रात 10.30 बजे खत्म करने के बाद डीएम अजय यादव ने ग्रामीण बालिस्टर, टिल्लू, महेश, गीतम, उर्मिला, सुशीला को कंबल और एक विकलांग को बैसाखी दी। सीडीओ साहब सिंह, एडीएम राजेंद्र कुमार, सीएमओ डा. आरसी पांडेय, पीडी केके वैश्य, बीएसए एसएस यादव, एसडीएम सदर सुनील कुमार, डीपीआरओ, डीआईओएस, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें