फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर हनुमानजी की आपत्तिजनक फोटो, रिपोर्ट

Wed, 28 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर मिरहची के एक व्यापारी को हनुमानजी की आपत्तिजनक फोटो भेजने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को थाने पहुंचकर आपत्तिजनक फोटो भेजने वाले के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



मिरहची निवासी शीलू वर्मा की कस्बे में ही मोबाइल की दुकान है। बताते हैं कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने हनुमानजी का आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप के जरिये भेजा। जानकारी व्यापारी ने हिंदू संगठन और अन्य लोगों को दी। आपत्तिजनक फोटो देख लोगों में आक्रोश फैल गया। अनेक लोग एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। व्यापारी ने अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


व्यापारी नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, खिलाड़ीराम साहू, राजेश गुप्ता, अमित सिकरवार, युवा सपा नेता दिनेश यादव जिन्हैरा, पंकज कुलश्रेष्ठ, अनूप माहेश्वरी, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार आदि का कहना है कि आपत्तिजनक फोटो हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को सोशल मीडिया के खिलाफ कस्बे में पंजीकृत कराया गया यह पहला केस है। आस्था से जुड़े इस मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें