फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागुन में मतदाताओं की पिचकारी से खूब बरसे वोटों के रंग

Sun, 12 Feb 2017 12:38 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
एटा में मतदान के ‌ल‌िए लाइन में लगी मह‌िलाएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फागुन के पहले दिन ही शनिवार को जिले में जमकर वोटों की बारिश हुई। विधानसभा के लिए हुए चुनाव में जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए 66.12 फीसदी लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। जो पिछले विधानसभा चुनाव 2012 से 4.36 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान सबसे ज्यादा 67.72 फीसदी वोटिंग जलेसर विधानसभा सीट पर हुई। वहीं एटा में 64.24, मारहरा में 62.24 और अलीगंज में 66.27 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।   
विज्ञापन

एटा की चार विधानसभा सीट पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। 12.37 लाख मतदाताओं के लिए बनाए गए 1388 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर लोगों की लाइन लगने लगी थी। इससे पहले दो घंटे में ही 11.91 फीसदी मतदान हो गया। वोटिंग की यह रफ्तार देख प्रशासन ने अनुमान लगाया कि आंकड़ा 70 के पार होगा। इसके बाद 11 बजे तक 27.29, एक बजे तक  42.59 फीसद और तीन बजे तक 55.01 फीसद मतदाता अपना वोट डाल सके, लेकिन आखिरी दो घंटे में मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस तरह से जिले में कुल 66.12 फीसदी मतदाताओं ने ही मतदान किया। बता दें कि वर्ष 2012 में जिले से 61.62 फीसद मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। वहीं वर्ष 2007 में 47.19 फीसद मतदाताओं ने लोकतंत्र का पर्व मनाया था।

जलेसर आगे, मारहरा रहा फिसड्डी
मतदान फीसद बढ़ने के मामले में जलेसर ने खासी बढ़त हासिल की है। वर्ष 2012 में जलेसर में 58.93 फीसद वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार आंकड़ा बढ़कर 67.72 फीसद हुआ है। वहीं इस बार सबसे कम मतदान मारहरा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
राउंडवार आंकड़े- वर्ष 2017
विधानसभा     नौ बजे     11 बजे    एक बजे     तीन बजे    पांच बजे के बाद
अलीगंज    11.00        27.67        46.67        56.33        66.27
एटा        12.16        27.17        43.03        55.38        64.24
मारहरा        12.66        28.00        39.00        55.33        66.24
जलेसर        11.83        26.33        41.67        53.00        67.72
कुल        11.91        27.29        42.59        55.01        66.12
------------
वर्ष 2012
विधानसभा        मतदान प्रतिशत
अलीगंज        66.67
एटा            57.12
मारहरा            63.79
जलेसर            58.93
कुल            61.62
------------
वर्ष 2007
विधानसभा        मतदान प्रतिशत
अलीगंज        53.94
एटा            46.10
मारहरा            48.85
जलेसर            39.87
कुल            47.19
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें