फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बैंक कैशियर पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक से दिनदहाडे़ बैंक के रेड जोन एरिया से 5.19 लाख रुपये की चोरी मंगलवार को हुई थी। यह कैश एक पेट्रोल पंप का था। जिसके कर्मचारी ने बैंक कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर बझेरा निवासी मधुसूदन मिश्रा कायमगंज-अलीगंज रोड स्थित पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता के पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक में पंप का कैश जमा करने आए।
विज्ञापन

बैंक ने अधिक धनराशि जमा करने वालों के लिए रेड जोन बनाया है। जहां बैंक स्टाफ और ग्राहक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता। मधुसूदन ने दी तहरीर में बताया कि वह बैंक के कैशियर सौकित को 519480 रुपयों से भरा बैग देकर दूसरे काउंटर पर चले गए। कैशियर ने बैग अपने केबिन में रख लिया था। तीस मिनट बाद रशीद मांगी तो कैशियर ने बताया कि बैग कोई उठाकर ले गया है। मधुसूदन ने साजिशन बैग को गायब करने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं स्टैंट बैंक के मैनेजर नवीन बजाजा ने बताया कि बैंक से रुपयों से भरा बैग गायब होना बड़ी बात है। आगरा से बैंक के अधिकारियों की टीम आएगी। वही मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि बैंक में आठ कर्मियों का स्टाफ है। इसके अलावा चार सुरक्षा गार्ड बैंक में तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें