फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से किया जाए-डीआईजी

Mon, 20 Mar 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ आनंद कुलकर्णी का सोमवार को जिले में प्रथम आगम रहा। इनकी ओर से पुलिस कार्यालय में नवनिर्मित जलपान गृह का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कहा कि जनता की समस्याओं का समय से अधिकारी निस्तारण करें, फरियादी बड़ी उम्मीद लेकर आते हैं। उनकी परेशानी को समझा जाए।कहा कि जिला में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी साथ मिलकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गोष्ठी भी की गई। जिलाधिकारी एटा अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी अपराध विनोद कुमार पाण्डे, सीओ सुधांशु शेखर, राघवेंद्र सिंह राठौर, संगम लाल मिश्रा, विक्रांत द्विवेदी, सुनील कुमार त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह, टीएसआई बचान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें