फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज धूप और गर्म हवाओं से दिनभर बेहाल रहे लोग पारा 39 पार

Wed, 15 Apr 2026 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के विकास भवन मार्ग पर दोपहर के समय छाया सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
एटा। मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच अब गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिले में अधिकतम 39.6 तथा न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप व तपिश भरी हवाओं ने लोगों का परेशान कर दिया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दी।
विज्ञापन

गर्मी की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। बढ़ते तापमान ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी हालात अलग नहीं रहे। बीते दिनों की तुलना में सड़कों पर भीड़ कम दिखी। गांवों से बाजार आने वाले लोग राह में जगह-जगह पेय पदार्थ पीते व छांव तलाशते देखे गए। बाइक सवार भी धूप से बचने के लिए पेड़ों और सड़कों किनारे रुकते नजर आए। पूरे दिन लू जैसी गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें