फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार में फंसे तड़पते रहे लोग, उसी सड़क पर तलाशते हुए गुजर गए परिजन

Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सभी के फोन स्विच ऑफ आने पर हो गया था अप्रिय घटना का अंदेशा
तीन गाड़ियां लेकर सड़कों पर रात भर परिवार वाले करते रहे तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। परिजन ने कॉल किया तो अप्रिय घटना की आशंका हुई। इस पर तीन गाड़ियां लेकर अलग-अलग मार्गों पर तलाश में जुट गए। जिस मार्ग पर नहर में कार डूबी हुई थी, वहां से यह लोग आगे बढ़ गए। अंदेशा भी नहीं था कि कार नीचे नहर में है। साथ ही रात की वजह से वहां अंधेरा भी था।


मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि रात करीब 10:40 बजे भैया-भाभी, चाचा-चाची कार में बैठकर गांव से एटा के लिए निकले थे। एटा में पीपल अड्डा पर भाभी के मामा प्रो. मोरन सिंह रहते हैं। उनसे किसी चिकित्सक से इलाज कराने की बात हुई थी। जिस पर सभी लोग पहले उनके घर पर ही जा रहे थे। रात करीब 12 बजे हम लोगों ने जानकारी करने के लिए पहले भैया को फोन मिलाया तो वो स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद चाचा, चालक शिवम को भी फोन किया, लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इस पर अप्रिय घटना की आशंका पैदा हो गई। घर के सभी लोगों को जगाकर बताया। आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गाड़ियां मंगाकर हम लोग अलग-अलग मार्गों पर तलाश में निकल पड़े। एक गाड़ी अमांपुर-एटा रोड पर भी गई थी। जिस पर यह नहर पड़ती है, लेकिन हम लोगों को ऐसा कोई आभास नहीं था कि कार नहर में गिरी होगी। सड़क और इसके किनारे देखते हुए हम लोग आगे बढ़ते जा रहे थे। पूरी रात हम लोग सड़कों और थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन परिजन का कुछ पता नहीं लगा। सोमवार सुबह 5 बजे पुलिस ने ही खबर दी कि बताई गई कार नहर में गिरी हुई मिली है। इसमें बैठे सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कहा कि हो सकता है कि जब हम लोगों की गाड़ी रात में उधर से गुजरी तो इन लोगों की सांसें चल रही हों। यदि कार पर नजर पड़ जाती तो कुछ हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें