फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर कालेज खुलवाने को भूख हड़ताल पर बैठे लोग

Sat, 20 Feb 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में उच्च शिक्षा के साधन न होने से लोगों में रोष है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार से कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने जिले में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज खोलने की मांग की।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे अमित पाठक ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा की स्थिति काफी खराब है। बेहतर साधन न होने से छात्रों को जिले से बाहर जाना पड़ता है। इस कारण छात्रों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। उत्कर्ष आर्य ने कहा कि जब जिले में शिक्षा के बेहतर संस्थान नहीं हैं, ऐसे में बाहर से शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। ऐसे में गरीब वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसलिए जिले में ही इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना की जाए। यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो कार्यकर्ता आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कुल्दीप पांडेय, संदीप पांडेय, शिवकुमार वर्मा, करन सक्सेना, वैभव भारद्वाज, मोहित माहेश्वरी, पवन यादव, जगदीश चौहान, अभिषेक माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें