एटा। थाना जसरथपुर में जयचंद निवासी तोसइया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि गांव के ही विक्रम उर्फ हृदेश ने 16 जुलाई को इंस्टाग्राम आईडी से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी की। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि पीएम व सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। संवाद