फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति होंगे होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। होली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोगों का जिले में आना होगा। इसके चलते बस स्टैंड पर दूसरे जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाएगी। वहीं उन्हें विभाग द्वारा होम क्वारंटीन भी किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है।
विज्ञापन

28 मार्च को होली का त्योहार है, दूसरे प्रदेशों में बड़ी संख्या में जिले में लोगों की आने की संभावना हैं। वहीं महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा त्योहार पर घर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने की बात कही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस स्टैंड पर चिकित्सकों की टीम लगाई जाएगी। वहीं बुखार का मरीज मिलने पर उसे टीम द्वारा होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें