फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Sat, 28 Jan 2017 12:40 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
गणतंत्र ‌द‌िवस पर रंगारंग प्रस्तुत‌ि देते बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद के कसबाई क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। कालेजों व संस्थाओं पर धवाजा रोहण किया गया। कसबों में प्रभात फैरी निकाली गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


सोरों में संत तुलसीदास इंटर कालेज, भागीरथी इंटर कालेज, चौ. रामप्रकाश यादव महाविद्यालय, कमला इंटर कालेज, एसजीएम जू. हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, एसएलडी पब्लिक एकेडमी, आनंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन, सेंट वीएन पब्लिक स्कूल न्योली, मां गायत्री इंटर कालेज नगरिया, शिवप्रसाद हा.सै. स्कूल नगला काशी, बल्देव विहारी उमा. विद्यालय नगला खंजी, गौतम बुद्ध उमा. विद्यालय हिमायूंपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल हिमायूंपुर, राजकीय पालीटेक्निक कालेज के अलावा नगरपालिका कार्यालय, कोतवाली, केनरा बैंक, बड़ौदा बैंक, स्टेट बैंक, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय सहकारी समिति आदि सरकारी संस्थाओं में तिरंगा शान से लहराया गया। अमांपुर कसबे में बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन के प्रधानाचार्य जागनसिंह सोलंकी ने ध्वाजा रोहण किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


बीआरएस पब्लिक स्कूल नगला गुलरिया, फूलवती देवी कन्या इंटर कालेज, कुसुमादेवी महाविद्यालय में प्रधानाचार्यों ने ध्वाजारोहण किया। ग्राम फकौता में शहीद अखंडप्रतापसिंह सोलंकी की प्रतिमा पर ध्वजारोहण किया गया। मक्खन लाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अरूण कुमार सिंह राठौर ध्वाजारोहण किया। आदर्श बाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक करूणेश पाल सिंह ने ध्वाजारोहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता एवं समाजसेवी सुलोचना देवी गुप्ता ने नगर पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया। गंजडुंडवारा में पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।

कोतवाली, सीओ कार्यालय, सीएचसी, गांधी पार्क, खंड विकास कार्यालय, एसएमआई कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, मंडी समिति पर सर्वेश कुमार, सहकारी क्रयविक्रय पर अध्यक्ष अरशद हुसैन ने ध्वाजारोहण किया। पीजी कालेज पर प्राचार्य नंदकिशोर गुप्त ने, हरनारायन इंटर कालेज में जगदीश वर्मा ने, आदर्श जूनियर हाईस्कूल में दिनेशचंद्र गुप्त ने, प्रकाशवती में हरीश पालीवाल, शिशु मंदिर में जवाहर सिंह ने, नाथूराम सुश्ीलादेवी विधा मंदिर में मनमोहन अग्रवाल ने, उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर उमेशचंद्र आर्य ने ध्वजारोहण किया। सहावर में एसडीएम सुनील कुमार यादव ने तहसील परिसर नगर पंचायत कार्यालय पर धवाजा रोहण किया।

एमए इस्लामिया इंटर कालेज में अध्यक्ष चौधरी कौशर हमीद खां ने, सहकारी समिति में अध्यक्ष शकील खां ने, कोतवाली में इंस्पेक्टर कोमल सिंह ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने, विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख ठा. विजेंद्र सिंह गौर ने, श्री गाँधी इंटर कालेज एवं सर सीपीवी स्कूल में प्रबंधक चंद्रपाल ने, सर एमयू डिग्री कालेज में प्राचार्य वाईपी सिंह ने, चौधरी मुलायम सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मुहम्मद समर ने, चतुर्वेदी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अमर सिंह ने, श्री बालाजी शिक्षा निकेतन में प्रबंधक प्रेमराज सिंह ने, विद्या मंदिर स्कूल में डा. श्रीकांत गुप्ता ने, धनीराम इंटर कालेज में प्रबंधक डा. देवेंद्र कुमार नायक ने, बाल विद्या पीठ में पुष्पा नायक गौतम ने, मदरसा जामिया मुहम्मदिया में मौलाना शरीफ  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरौली में दिनकर राव चतुर्वेदी ने, स्टेट बैंक में प्रबंधक रंजीत कुमार ने, श्रेयस ग्रामीण बैंक में प्रबंधक अनिल कुमार ने, मदरसा एहसानुलउलूम में मौलाना इजहार अहमद कासमी ने, केनरा बैंक में प्रबंधक अभिषेक कुमार ने, पोस्ट आफिस में रमेश कुमार ने, जिला सहकारी बैंक में पांडेय ने, स्टेशन पर स्टेशन मास्टर राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में ध्वजारोहण कर रैली निकाली गई।
विज्ञापन


पटियाली में तहसील पर एसडीएम परवेज अहमद ने, कोतवाली में प्रभारी विजय सिंह ने, सेंट्रल बैंक पर सुनील बाबू ने, अमीर खुसरो स्कूल बुलंद अख्तर ने, एसबीआर इंटर कॉलेज बीरेंद्र पाल द्विवेदी ने, नगर पंचायत पर विनय मिश्रा ने ध्वाजा रोहण किया। सीएचसी पर अधीक्षक डा. कुलदीप ध्वाजा रोहण किया। मुन्नी देवी इंटर कॉलेज रामपुर में संरक्षक मुन्नी देवी ने ध्वाजा रोहण किया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें