फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देने दिन भर पहुंचे लोग

Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर/अलीगंज/मारहरा। मतगणना के बाद जहां शाम के समय नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्षों व समर्थकों ने जुलूस निकालकर खुशियां मनाईं। वहीं अगले दिन रविवार को सुबह से उनके आवासों पर बधाई देने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। यह सिलसिला दिन भर बना रहा। एटा नगर पालिका पर विजयी रहीं भाजपा की सुधा गुप्ता के कैलाशगंज स्थित आवास पर दिन भर वाहनों और लोगों का पहुंचना होता रहा।
विज्ञापन

पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित शहर के आम परिचित लोग भी उनके आवास पर पहुंचकर उनसे व पति पंकज गुप्ता एडवोकेट से मिले और शुभकामनाएं दीं। अलीगंज में नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ नगर की सेवा का जो दायित्व दिया है उसे में बिना किसी भेदभाव के निभाऊंगी। जलेसर की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा के महावीरगंज स्थित घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोग उन्हें व उनके पति संजीव वर्मा का फूलमालाओं एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मान करते दिखे। विष्णु कुमार, पवन ठाकुर, मनु, उमंग राठी, विवेक वर्मा, अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
मारहरा की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सपा की शशिप्रभा के साथ ही पार्टी जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी का लोगों ने अभिनंदन किया। जितेंद्र यादव, बबलू चौधरी, अनिल कुमार, चीनू यादव, सौरभ वर्मा, निर्दोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें