हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मुस्लिम समाज द्वारा अलम जुलूस निकाला गया।
शुक्रवार को मुहल्ला गंगा दरवाजा कमेटी द्वारा अलमों का जुलूस मातमी धुन के साथ निकाला गया मुहल्ला गंगादरवाजा स्थिति इमाम बरगाह से मोहर्रम की आठ तारीख को निकाले गए। अलमों का जुलूस काजी से रोड के मैन बाजार से होता हुआ गांधीमूर्ति चौराहा, मेवातियान, मु. नजफ अली,रामप्रसाद गौड,टपकनटोला, किलेदारान,नई सब्जी मण्डी से होता हुआ पुन: गंगा दरवाजा में जाकर अलम रखे गये। जुलूस में दो दर्जन से अधिक अलम सम्मिलित थे।
समाज के सैकड़ों लोग या हुसैन के नारे लगाकर जंगी करतब दिखाते हुए साथ चल रहे थे। इस मौके पर जमाल अहमद, इश्तियाक खां, मंसूर अहमद, चमन, नवी आलम, अनवार, फरान, रिहान, असलम, मेहराज, शोएब,अशफाक खां,जावेद खां आदि लोग उपस्थित थे।