फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में बच्चा वार्ड फुल, उपचार के इंतजार में बीमार

Mon, 06 Apr 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती बीमार बच्चे। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में बीमार बच्चों की संख्या अधिक होने की वजह से वार्ड फुल हो चुका है। गंभीर बीमार बच्चों को भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम बदलने की वजह से डायरिया, वायरल बुखार और अन्य बीमारी के बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बीमार बच्चों की संख्या अधिक हो गई है। मौसम बदलने की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 250 बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार के साथ डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों की संख्या अधिक होने की वजह से बच्चा वार्ड फुल चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के 5वें तल पर बच्चा वार्ड संचालित हो रहा है। यहां पर कुल 30 बेड की क्षमता है जहां बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं बाल रोग विभाग की ओपीडी में परिजन की भीड़ एकत्रित हो रही है।
विज्ञापन


निजी क्लीनिक पर पहुंचे परिजन
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में बेड फुल होने की वजह से कुछ परिजन अपने बीमार बच्चों को भर्ती नहीं कर सके। मजबूरन वह अपने बच्चों को लेकर निजी अस्पताल चले गए। यहां पर वर्तमान में हालात यह है कि बच्चों को भर्ती करने के लिए परिजन को दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें