फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नियम-बंदिशें बेकार, बाईपास से निकल रहीं बसें, बस स्टैंड पर इंतजार करते रहते यात्री

Mon, 15 May 2023 09:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में नियम-बंदिशें सभी बेकार हो गए हैं। यहां बसें बाईपास से निकल जाती हैं। जबकि यात्री बस स्टैंड पर इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
एटा बस स्टैंड: बस के इंतजार में खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में परिवहन निगम के चालक परिचालकों पर कोई नियम और बंदिशें लागू नहीं हो पा रही हैं। बसों को मनमाने तरीके से बाईपास से लेकर जाते हैं और शहरों में यात्री इंतजार करते रह जाते हैं। इनकी मनमानी पर कोई अंकुश न होने से यात्रियों के लिए समस्याएं बनी हुईं हैं।

विज्ञापन


शहर में जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ हर समय देखी जाती है। लेकिन कई रूट पर बाहर से आने वाली बसों को चालक-परिचालक जीटी रोड के बाईपास से निकालकर ले जाते हैं। ऐसे में शहर के अंदर यात्री बस स्टैंड पर ही खड़े रह जाते हैं। चालक-परिचालकों की मानमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। उनको बाईपास पर ही उतारकर चले जाते हैं। ऐसे यात्रियों को दूसरे वाहनों से जिला मुख्यालय तक आना पड़ता है।

यह भी पढ़ें;- UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो

विज्ञापन

डिपो में दर्ज करा सकते हैं शिकायत 

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से प्रदेश के सभी डिपो को आदेश जारी किए गए हैं। कि कोई भी रोडवेज बस बाईपास से होकर नहीं गुजरेगी। बस स्टैंड पर पहुंचना बेहद जरूरी है। इसके बाद भी बाईपास से होकर बस जा रही हैं तो यात्री स्थानीय अथवा संबंधित डिपो में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे बस चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे वाहन से पहुंचना पड़ता बस स्टैंड 

विजयपुर अलीगंज निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि मैंने अलीगढ़ से एटा के लिए टिकट लिया था। लेकिन, चालक बाईपास होकर रोडवेज बस को लेकर आया और वहां पर ही उतारकर चला गया। इसकी वजह से काफी परेशानी झेली पड़ी और दूसरे वाहन से बस स्टैंड पहुंचना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार
विज्ञापन

बाईपास से होकर गुजर जाती हैं बसें

वाहनपुर गांव निवासी अंकित कुमार शहर में बस स्टैंड पर 11 बजे के बाद रोडवेज बसों की किल्लत हो जाती है। मुझे करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रोडवेज कर्मियों ने बताया कि बसें बाईपास से होकर गुजर जाती हैं। इसकी वजह से समस्या हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें