फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम सत्य व्रत पालीजै...

Mon, 21 Sep 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्य धर्म, दया धर्म का कारण है। सत्य धर्म श्रावक के दोषों को दूर करने वाला है। इस लोक और परलोक में सुख देने वाला है। सत्य से मनुष्य जन्म शोभित होता है, सत्य से ही पुण्यकर्म बंधता है। ये बातें सोमवार को जैन नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन देते हुए आशीष जैन शास्त्री ने कहीं। पर्यूषण पर्व के चौथे दिन श्रावक-श्राविकाओं ने उत्तम सत्य धर्म पालन का संकल्प लिया। वहीं श्रावकों ने जैन धर्म के नवम तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ को निर्वाण लाडू समर्पित किया।
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व के चौथे दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। जैन नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तों ने सामूहिक पूजन किया। वहीं शाम को आशीष जैन शास्त्री ने भक्तों को उत्तम सत्य धर्म की महत्ता बताई। वहीं पुरानी बस्ती स्थित जैन मंदिर में मुजफ्फनगर से आए पंडित जय कुमार जैन ने उत्तम सत्य की विशेषता और जीवन में उपयोगिता बताई। प्रेम नगर स्थित नसियाजी जैैन मंदिर में सामूहिक पूजन में भक्त जमकर झूमे। इस मौके पर श्रावकों को सत्य धर्म की महिमा बताते हुए योगेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सत्य से संपूर्ण गुणों का समूह महानता को प्राप्त हो जाता है। सत्य से ही देवगण सेवा करते हैं। इसलिए दूसरों को पीड़ा देने वाले वचन कभी मत बोलें, यदि वह वचन सत्य भी हो तो भी गर्व रहित हो उसे छोड़ें। वहीं शाम को मंदिर में आरती और धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुनील चंद्र जैन, डेविड जैन, नितिन जैन, विकास जैन, निर्मल जैन, सुनील जैन, अंकित जैन, संभव जैन, प्रतीश जैन, विनय जैन, रोहित जैन, सुरेश चंद्र जैन, कैलाश जैन, विक्रांत जैन, बबीता जैन, कल्पना जैन, मृदुल जैन आदि समाज के लोग मौजूद थे।
---
आज होगी उत्तम शौच की पूजा
दसलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम शौच धर्म की पूजा की जाएगी। बबीता जैन ‘प्रेरणा’ ने बताया कि उत्तम शौच धर्म की पूजा कर श्रावक लोभ कषाय को दूर करने का उपक्रम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें