एटा। नगर पालिका द्वारा करीब एक करोड़ से अधिक की लागत से शहर के आवास विकास कॉलोनी और सुनहरी नगर के पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं इन कार्यों का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने सोमवार को बताया कि सुनहरी नगर पार्क का 95 लाख तथा आवास विकास कॉलोनी का करीब 30 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस दौरान पार्क की सजावट, फुलवारी व्यवस्थित करना, बच्चों के लिए तीन तरह के झूले लगवाने और प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी।
सुनहरी नगर पार्क में बच्चों के झूले लगवा दिए गए हैं जबकि फौव्वारे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं आवास विकास कॉलोनी में चहारदीवारी बनवाकर स्टील का मुख्य दरवाजा लग चुका है। लाइट लगवाने के लिए खंभे लगा दिए गए हैं। जनवरी माह के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में दोनों पार्कों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे।