फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा से तय होगी यूपी में सत्ता की डगर

Tue, 18 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने के डगर पर चलने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए मंगलवार को जिले में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश स्तरीय नेताओं ने पदाधिकारियों को परिवर्तन यात्रा को लेकर टिप्स दिए।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश में पांच नवंबर से भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। यात्रा एक साथ चार जगह झांसी, सहारनपुर, सोनभद्र और बलिया से शुरू होकर  प्रदेश के हर जिले में होती हुई 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान हर जिले में पार्टी की नीतियां और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि हर जिले के जिलाध्यक्ष और प्रभारियों को यात्रा के पहुंचने की तिथि बता दी गई है। ब्रज क्षेत्र के अधिकांश जिलों में यात्रा दिसंबर मेें पहुंचेगी। नवंबर और दिसंबर दो महीनों तक हर जिले में 15-15 दिन के अंतराल पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सांसद राजवीर सिंह राजू भइया, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं बरेली विधायक राजेश अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एसपी सिंह बघेल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह, जिला प्रभारी सुनील टंडन, जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने संबोधित किया। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र के 22 जिलों के परिवर्तन यात्रा संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों ने बैठक में शिरकत की। क्षेत्रीय भानु प्रताप सिंह, परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक पंकज चौहान, अग्रिम जैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन वर्मा डेविड, पंकज गुप्ता राहुल गुप्त, पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, प्रदीप भामाशाह मौजूद रहे।  
-----------------
जिले में 13 दिसंबर को आएगी परिवर्तन यात्रा
परिवर्तन यात्रा जिले में 13 दिसंबर को मारहरा विधानसभा से प्रवेश करेगी। इसके बाद 16 दिसंबर तक विभिन्न विस क्षेत्रों में भ्रमण के बाद यात्रा फर्रुखाबाद को रवाना होगी। बैठक के दौरान पदाधिकारियों को बताया गया कि वह यात्रा के प्रचार-प्रसार में कोताही न बरतें। साथ ही प्रशासन की अनुमति पहले से ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें