आवेदनों को अलग अलग छांटा जा रहा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेरोजगारी की समस्या इतनी बिकराल हो गई है कि अब युवा सफाई कर्मचारी तक बनने को तैयार नहीं। इसका जीता जागता उदाहरण नगरपालिका में निकली सफाईकर्मी की भर्ती है। इसमें आवेदन करने वालों में परास्नातक अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
नगरपालिका ने सफाईकर्मी के 34 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे। इन पदों के लिए आठ हजार से अधिक आवेदन पालिका के पास पहुंचे हैं। इनमें काफी अभ्यर्थी ऐसे हैं जो परस्नातक तक शिक्षित हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या अच्छी खासी है। तमाम अभ्यर्थी बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए , बीएड, कंप्यूटर ट्रपल सी जैसे कोर्स करने वाले युवा शामिल हैं। पालिका के स्वास्थ्य विभाग के लिपिक विजय पाल ने बताया कि जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उनको कंप्यूटर पर सूची में चढ़ाया जा रहा है। इन आवेदनों को वर्ग के हिसाब से अलग अलग छांटा जा रहा है।