नगर पालिका में टैक्टर से उतरते लाइटों के पुराने कवर ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका में स्ट्रीट लाइट में गोलमाल अब खुलकर सामने आने लगा है। 2 हजार बल्ब समेत 150 स्ट्रीट लाइटें गायब हो गई हैं। पालिका के अधिकारी अब इन गायब लाइटों के मामले में संबंधित लिपिकों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। पालिका कर्मी लाइट के स्टॉक रजिस्टर को दुरुस्त करने में जुटे रहे। वहीं खराब लाइटों को नगर पालिका के स्टोर रूम में लाकर रखवाया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद में सोलर लाइट और सूर्या लाइट में गोलमाल की खबर अमर उजाला में प्रकाशन के बाद सहायक प्रकाश निरीक्षक रवीश कुमार खराब लाइटों को ट्रैक्टर में भरकर पालिका के स्टोर रूम में रखवाने के लिए पहुंचे। स्ट्रीट लाइट के कवर रखने के दौरान लाइट के कवर से 90 वाट की स्ट्रीट लाइटें, 45 वाट की 250 एलईडी स्ट्रीट लाइटें और 30 वाट के 2 हजार बल्ब इन लाइटों के कवर से गायब मिले।
स्ट्रीट लाइट के रिकॉर्ड के लिए बनवा रखे दो स्टॉक रजिस्टर
नगर पालिका की लाइटों की देखरेख और स्टॉक व्यवस्थित करने के लिए दो स्टॉक रजिस्टर बनवा रखे हैं। एक रजिस्टर प्रकाश निरीक्षक रामकिशन और दूसरा रजिस्टर प्रभारी प्रकाश निरीक्षक संजय सिंह के पास है। अधिकारी दो रजिस्टर बनाने का मंतव्य नहीं स्पष्ट कर सके।