गॉधी मार्केट में वकायेदारो को नोटिस देते ईओ नगर पालिका डॉ दीप वार्ष्णेय ।
- फोटो : ETAH
एटा। गांधी मार्केट में नगर पालिका की करीब 64 दुकानें हैं, जिन पर करीब एक साल से मासिक किराया बकाया चल रहा है। मासिक किराए की वसूली के लिए पालिका के ईओ बृहस्पतिवार को बाजार में भ्रमण के लिए निकले और बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी किया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने गांधी मार्केट में पालिका की बनी 64 दुकानों के मासिक किराए को लेकर व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 25 बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर मासिक किराया जमा करने के लिए निर्देश दिए।
अन्यथा की स्थिति में सात दिन बाद दुकानों में नगर पालिका अपना ताला डालकर बंद कर देगी। उन्होंने बताया कि यहां कुछ ऐसे दुकानदार भी हैं जो मूल मालिक होने के बाद भी किसी अन्य को दुकान किराए पर दे दी है। ऐसे दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान कर अधीक्षक मुन्नालाल, संपत्ति लिपिक यशवीर अहीर, पवन यादव, राजू विद्यार्थी, सत्येंद्र, समेत अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।