फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ शिवालय

Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर(एटा)। तहसील क्षेत्र के गांव नूहखास स्थित शिवालय पर बुधवार सुबह बिजली गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। त्रिशूल नीचे आ गिरा और दीवारों में दरार पड़ गई। सूचना मिलने पर वहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। वहीं गांव दलशाहपुर में बिजली गिरने से कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह के समय बरसात हो रही थी। इसी बीच करीब 6:30 बजे तेज बिजली चमकी और गांव नूहखास में बने शिवालय पर गिर पड़ी। यह मंदिर जलेसर-नूहखेड़ा मार्ग पर स्थित है। बिजली गिरने से शिवालय का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। चोटी पर लगा त्रिशूल नीचे आकर गिर गया। मंदिर की दीवारों में नीचे तक दरार पड़ गई।
वहीं दूसरी घटना निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव दलशाहपुर में हुई। बिजली गिरने से शैलेंद्र सिंह के घर में रखे इनवर्टर की बैटरी और इनवर्टर फट गए। छत पर रखी पानी की टंकी में दरार पड़ गई। इसके साथ ही गांव के अन्य लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। बताया गया है कि बिजली गिरने के दौरान बरसात होने की वजह से विद्युत आपूर्ति भी बंद थी। इन घटनाओं के बाद दोनों गांवों में सनसनी फैली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें