फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले पीएसी आरक्षी के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात में पीएसी में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले आरक्षी अनूप कुमार पुत्र संतराम निवासी फॉउंडरी थाना व जिला फतेहपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीएसी आरक्षी द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने की शिकायत पीएसी कमाडेंट 43वीं वाहिनी एटा लालराम से लालता प्रसाद नामक युवक ने लिखित में की थी।
विज्ञापन

मामले की सत्यता जानने के लिए जांच कराई गई तो जन्म प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज करा दिया गया। सेनानायक लालाराम ने बताया है कि शिकायत की गई थी, उसकी जांच रिपोर्ट में फर्जी दस्तावेजों का होना पाया गया है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें