फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार का प्रकोप जारी, डेंगू का एक व मलेरिया के दो नए केस

Sat, 26 Aug 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनों बुखार का प्रकोप जारी है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुखार के पीड़ित पहुंच रहे हैं। शनिवार को यहां सात बुखार पीड़ितों को भर्ती किया गया। जबकि जिले में डेंगू का एक व मलेरिया के दो नए केस मिले हैं।
विज्ञापन




शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में फिजीशियन कक्ष में डॉ. माधवेंद्र, डॉ. अंशुल मरीजों को देख रहे थे। बताया कि उनके पास 325 मरीज आए। इसमें से 200 के लगभग बुखार के पीड़ित थे। बुखार पीड़ितों की जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत आ रही है। शनिवार को एमसीएच विंग में बने डेंगू वार्ड में गांधी मार्केट निवासी मीनाक्षी, आगरा रोड निवासी शिखा, दरिगपुर निवासी अनुष्का, मैनपुरी निवासी रामादेवी, श्यामनगर निवासी पूजा, वर्मा नगर निवासी सचिन को डेंगू का संदिग्ध मान वार्ड में भर्ती किया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

श्याम विहार निवासी यशवंत (6) मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा कटरा मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय गौरव मलेरिया पॉजिटिव आया। वहीं शनिवार को शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अंकित यादव डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आया।
विज्ञापन




तीमारदारों को दवा सहित खरीदकर लानी पड़ रहीं सिरिंज
सभी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाले मेडिकल कॉलेज में इलाज के इंतजाम नाकाफी हैं। आलम यह है कि इन दिनों वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ितों के परिजन को दवा ही नहीं, इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंज तक बाहर से खरीदकर लानी पड़ रही है। मरीजों के परिजन ने बताया कि दो दिन से यही स्थिति है। यहां तक कि मरीजों की देखरेख तक नहीं की जा रही। जिसके चलते वह यहां भर्ती होने से हिचक रहे हैं।


नहीं हो रही सही देखभाल
दो दिन से वार्ड में बुखार से पीड़ित परिजन भर्ती है। यहां सही से कोई उपचार नहीं हो रहा है। देखरेख न होने के कारण तीन मरीज जा चुके हैं। बाजार से सिरिंज सहित दवा खरीदकर लानी पड़ रही है। - अर्जुन सिंह, औछा




चिकित्सक द्वारा दवा लिखी गई, बाहर मेडिकल स्टोर पर लेने गया। 450 रुपये की दवा आई है। यहां इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंज तक नहीं है। बाहर से ही खरीदकर लानी पड़ती है। - सत्यवीर, अटापुर




चिकित्सकों से कहा गया है कि वह मरीजों को बाहर की दवा न लिखें। जिस दवा की जरूरत है, बताएं। ड्रग स्टोर में दवा मंगाई जाएगी। बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों से बात की जाएगी। - डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस




कस्बे में फैला चिकनपॉक्स, स्वास्थ्य विभाग अनजान

कस्बे के कई मोहल्लों में चिकन पॉक्स के हैं मामले
निधौली कलां। कस्बे के कई मोहल्लों में चिकनपॉक्स फैल गया है। बच्चे से लेकर हर एक उम्र के कई लोग इसकी चपेट में हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है। शनिवार को एक ही घर में दो बच्चे और चिकन पॉक्स से बीमार हो गए।

शनिवार को कस्बा के मोहल्ला झंती में चिकनपॉक्स ने दस्तक दी। यहां दीपक और उसकी 9 वर्षीय पुत्री कोमल बीमार हैं। वहीं कस्बे के अन्य मोहल्लों की बात की जाए तो मरीजों की संख्या 8-10 है। कस्बे के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से चिकनपॉक्स के मामले आ रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है। लोग घरेलू उपचार करा झाड़-फूंक करा रहे हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे में चिकन पॉक्स के मामले हैं, इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा पड़ताल कर इलाज किया जाएगा।




गंदगी के लगे रहते ढेर
कस्बे के लोगों का कहना है कि सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। बारिश के दौरान हालात और बिगड़ जाते हैं। ऐसे में रोग फैलने की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें