शहर कांग्रेस कमेटी ने सोरों गेट कार्यालय पर संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। कांग्रेस नेताओं ने संविधान में मिले अधिकारों के बारे में जानकारी दी। वहीं आम आदमी पार्टी ने संविधान सम्मान दिवस के रुप में मनाया।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसके संविधान से होती है। संविधान का स्वरूप ही देश को एक सूत्र में बांधे रखता है। इसके अभाव में राष्ट्र व राज्य में अराजकता होगी। भारत का संविधान विश्व शांति का समर्थक है। गोष्ठी में अमरीश वशिष्ठ, राकेश कश्यप, अब्दुल समद, उमेश शर्मा, गोपाल माहेश्वरी, शाहिद नूर, यामीन कुरैशी, निशांत माथुर, हआजी नदीम आदि मौजूद रहे।
वहीं आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित संविधान सम्मान दिवस में कार्यवाहक जिला संयोजक अर्चना पुंढीर ने कहा श्रेष्ठ गुप्ता ने कहा कि संविधान में आम आदमी को जो अधिकार दिए हैं वह उसे मिलना चाहिए। आम आदमी के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद चौधरी, विशिष्ट अतिथि अजय यादव, जिला प्रभारी सभा अध्यक्ष बंगाली बाबू शमा, युवा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप शर्मा, शहवान मियां, केपी सिंह, सुशीला देवी, जावेद, विनोद कुमार, अमन, आदि मौजूद रहे।