ठंडी सड़क स्थित गैस्ट हसउस के बाहर पड़े थर्मा कोल व प्लास्टिक के गिलस व पत्तल- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। पॉलिथीन प्रयोग को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थितियां विपरीत हैं। बाजार में धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। गेस्ट हाउस में भी प्लास्टिक के गिलास और क्रॉकरी सहित थर्माकोल की प्लेट, गिलास, दौना आदि का प्रयोग किया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा छापा भी मारा जा रहा है। लेकिन नतीजा सिफर आ रहा है। एडीएम विवेक मिश्रा ने नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय को निर्देश दिए कि रोजाना बाजार में पॉलिथिन के खिलाफ अभियान चलाकर जल्द ही शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाया जाए।
-----------------
इन कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
ईओ ने बताया कि अभियान चलाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पॉलिथीन के खिलाफ चलने वाले अभियान के लिए कर अधीक्षक मुन्नालाल, राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार गिरी, सफाई निरीक्षक मेघ सिंह, अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर, सफाई नायक करतार सिंह और मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देेेश दिए गए हैं कि तीन से पांच बजे तक प्रतिदिन अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त की जाए।
---------------
वर्जन
गेस्ट हाउस संचालकों पर जुर्माना लगाने का स्लैब बोर्ड बैठक में तय किया जाएगा। स्लैब बनने के बाद गेस्ट हाउस संचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय ईओ, नगर पालिका
--------------------