फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राजा का रामपुर से तीन और अमरौली रतनपुर से दो बसों का संचालन

Fri, 05 Jun 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजा का रामपुर में ग्रामीण मुख्यमंत्री परिवहन बस सेवा को हरी झंडी दिखाते विधायक सत्यपाल राठौर।  - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के लोगों की मांग पर परिवहन निगम ने जिले की सीमा पर बसे कस्बे राजा का रामपुर से शुक्रवार को तीन बसों का संचालन शुरु किया है। इसमें एक बस क्षेत्र के गांव बिल्सड़ब होते हुए एटा पहुंचेगी। दो बसों का संचालन अमरौली रतनपुर से शुरु होगा। राजा का रामपुर में शुक्रवार को पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा के राजा का रामपुर क्षेत्र से तीन बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। बस सेवा शुरु होने पर अर्जुन सिंह राठौर, सोमेंद्र सिंह राठौर, पवन गुप्ता, विक्रम बाथम, शेष तिवारी, गोपाल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें