फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्यकर्ताओं के सहारे चुनाव की तैयारी में भाजपा

Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
भाजपा की जिरसमी मंडल की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता। स्रोत स्वयं - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
एटा। केंद्र और प्रदेश में दो बार कार्यकर्ताओं के सहारे सरकार बनाने वाली भाजपा एक बार चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारी शुरू की दी है। जिले के भाजपा के संगठनात्मक मंडल जिरसमी, मलावन, मारहरा, सकरौली, अमरौली रतनपुर पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने का पाठ कार्यकर्ताओं को पढ़ाया गया। मंडल की बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा संगठन की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं। आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हर बूथ को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। बैठक में बूथों की समिति का गठन कर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में राजेश सरानी, जितेंद्र दिवाकर, राहुल गुप्ता एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें