फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 में से मात्र 9 पीड़ित किसानों को मिला मुआवजा

Fri, 07 Aug 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मुआवजा देने में की अनियमिताओं और वंचित किसानों को मुआवजा न मिल पाने के प्रकरण में किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही वंचित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने जानकारी देते हुए कहा कि थरा चीथरा गांव में दैवी आपदा में चिन्हित के गए 45 किसानों में से केवल 9 किसानों को ही मुआवजा के चेक प्रदान किए गए हैं। शेष किसानों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि दो किसान सुखवीर एवं राजबहादुर को केवल 50 डेसीमन भूमि पर 9900 रुपये के हिसाब से चेक दिए जो गलत है। इसी तरह ग्राम पंचायत बढ़ेरी में भी एक जमीन पर दो-दो बार चेक दिए गए है। यह सभी प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष रखे गए। उन्होंने लेखपाल पर अनियमिताएं एवं मनमानी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सहावर तहसील का राजस्व प्रशासन अनियमिताओं की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। पात्र किसान मुआवजे से वंचित हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से अनियमिताओं की जांच कराने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान ओमवीर सिंह, केपी सिंह, दुर्गपाल सिंह, राजवीर सिंह, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, राजकुमार, मुन्नालाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें