फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ढाई साल में जमा हुआ महज 12 फीसदी कर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिवहन विभाग का व्यावसायिक वाहनों पर करीब सात करोड़ से अधिक कर बकाया है। अप्रैल 2020 से बकाया टैक्स वसूलने में विभाग को कोई खास कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है। करीब 12 फीसदी (1.13 करोड़ रुपये) कर ही वसूला जा सका है।
विज्ञापन

व्यावसायिक वाहनों पर एक अप्रैल 2020 से लेकर अब तक आठ करोड़ 73 लाख रुपये कर बन चुका है। इसको वसूलने की जिम्मेदारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की होती है। काफी जोर लगाने के बाद भी अब तक महज 12.98 फीसदी ही कर वसूल हो पाया है। विभागीय अधिकारी कर वसूलने के लिए संबंधितों को नोटिस जारी कर रहे हैं, लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा है।
एआरटीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रैल 2020 से बकाया चल रही रकम में से एक करोड़ 13 लाख के करीब वसूली हुई है। बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी कर जमा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें