दुकानों पर सैंपलिंग करती कृषि विभाग की टीम ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। किसानों को उर्वरक व बीज उच्च गुणवत्ता का प्रदान कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को मारहरा व मिरहची क्षेत्र में पांच दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं तीन दुकानदारों को नोटिस थमाया गया। खाद के चार सैंपल लिए गए।
मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम ने मिरहची स्थित प्रांशी खाद-बीज एजेंसी से उर्वरक का एक, जनता खाद भंडार से उर्वरक के दो, संतोष खाद भंडार मारहरा से एक सैंपल लिया। वहीं राजपूत खाद भंडार मारहरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रांशी खाद बीज एजेंसी व जनता खाद भंडार पर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर आदि में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस दिया गया। वहीं राजपूत खाद भंडार पर गंदगी की भरमार पाई गई। दुकान में कचरा भरा हुआ था।
सही ढंग से काम नहीं किया जा रहा था। इसकी वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं मिरहची स्थित मै. केपी कृषि सेवा केंद्र को बार-बार निर्देशित किया गया था कि बिक्री व स्टॉक रजिस्टर मेंटेन किए जाएं लेकिन रजिस्टर नहीं बनाए गए। वहीं ओवररेटिंग की भी शिकायत पाई गई। इस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान कनिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि रहे।